74% कर्मचारियों को नहीं है मार्क जकरबर्ग की लीडरशिप पर भरोसा
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने हाल में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके बाद कंपनी ने एक इंटरनल सर्वे कराया है। इसके मुताबिक कंपनी के केवल 26 परसेंट कर्मचारियों को ही सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की लीडरशिप पर भरोसा है। यानी कंपनी के 74 परसेंट कर्मचारियों को उनकी लीडरशिप पर भरोसा नहीं है। यह सर्वे मई के अंत में कराया गया था। उसके बाद भी कंपनी ने कई कर्मचारियों की छंटनी की थी। मेटा प्लेटफॉर्म्स फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम की भी पेरेंट कंपनी है। पिछले साल अक्टूबर में किए गए एक सर्वे में 31 फीसदी कर्मचारियों ने जकरबर्ग की लीडरशिप में भरोसा जताया था।
