Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

आदिपुरुष फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा- अब साल में दो-तीन फिल्में करूंगा

मंगलवार को तिरुपति में प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर प्रभास ने फैंस से बातचीत की। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, फिल्मों और शादी के प्लान पर भी बात की।

प्रभास इवेंट में पहुंचे लोगों से भी मिले और उनसे कहा कि अब वो हर साल कम से कम 2-3 फिल्मों में काम करेंगे।

प्रभास बोले- मैं तिरुपति में ही शादी करूंगा
बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने प्रभास से पूछा कि वो शादी कब करेंगे ? इसका जवाब देते हुए प्रभास ने कहा कि वो तिरुपति में ही शादी करेंगे। इस दौरान स्टेज पर कृति सेनन भी मौजूद थीं।

बीते दिनों प्रभास और कृति के रिलेशनशिप की अफवाह ने जोर पकड़ लिया था। दरअसल, पिछले दिनों वरुण धवन ने प्रभास और कृति के डेट करने को बात छेड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *