फीचर्डव्यापार

ICICI के खिलाफ NCLT में पहुंचे शेयरहोल्डर्स

नई दिल्ली: निजी सेक्टर के बड़े बैंकों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी ब्रोकिंग यूनिट आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को डीलिस्ट करने और बैंक में इसका मर्जर करने की योजना बनाई है। लेकिन उसके शेयरहोल्डर्स के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बेंगलुरु के एक इन्वेस्टमेंट मैनेजर की अगुवाई में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स ने बैंक के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। बैंक की योजना के मुताबिक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स को हर 100 शेयरों पर बैंक को 67 शेयर मिलेंगे। लेकिन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स का एक ग्रुप इसका विरोध कर रहा है। ईटी ने 24 अप्रैल को खबर दी थी कि मनु ऋषि गुप्ता इस योजना के खिलाफ एनसीएलटी में जाने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *