फीचर्डविदेश

सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री:इजराइल से नॉर्मल रिलेशन बनाने पर बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार को सऊदी अरब पहुंचे। तीन दिन की इस विजिट के पहले फेज में ब्लिंकन ने सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मुलाकात की।

रियाद रवाना होने से पहले ही ब्लिंकन ने पहली बार साफ तौर पर कहा था कि वो MBS से इजराइल को मान्यता देने और नॉर्मल रिलेशन शुरू करने पर बातचीत करेंगे। एक अहम मुद्दा ऑयल आउटपुट कम करने का भी है। सऊदी अरब ने ऑयल आउटपुट कम किया है और अमेरिका उसके इस कदम से खासा नाराज है। इससे दुनिया में पेट्रोल और डीजल महंगे हो सकते हैं।

  • दो दिन पहले ही सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि वो अब हर दिन 10 लाख बैरल ऑयल प्रोडक्शन कम करेगा। इसकी वजह यह बताई गई कि ऑयल प्रोडक्शन ज्यादा होने से इसका मार्केट रेट कम हो रहा है। लिहाजा, रेट्स स्टेबल बनाए रखने के लिए प्रोडक्शन कम करना जरूरी है।
  • सऊदी अरब ने कुछ महीने पहले भी यही कदम उठाया था। तब अमेरिका ने इसका सख्त विरोध किया और इसकी वजह से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। अब उसने दूसरी बार यह कदम उठाया है। यही वजह है कि बजाए बयान जारी करने के, ब्लिंकन खुद बातचीत के लिए रियाद पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *