शूटिंग के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद पहुंचे अक्षय कुमार:
उत्तराखंड के बाद अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। हाल ही में उन्हें जमा मस्जिद के पास स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
अक्षय ने फैंस की तरफ किया वेव
वीडियो में अक्षय ब्लू शर्ट डेनिम जीन्स में दिखाई दे रहे हैं। वह जैसे ही बाहर निकलते हैं, वहां पर मौजूद फैंस उन्हें देख कर जोर- जोर से चिल्लाने लगें। इस दौरान एक्टर ने उनकी तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। बाद में वह अपनी कार में बैठकर निकल जाते हैं।
उत्तराखंड पहुंचे थे अक्षय
अक्षय कुमार बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थे। जहां उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में भी पूजा की और मंदिर के बाहर खड़े सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया था। इससे पहले एक्टर ने केदारनाथ के भी दर्शन किए थे। इसके अलावा अक्षय ने 28 मई को अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम भी पहुंचे थे।
