Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में:मलेशिया के लुआंग जून हाओ को 21-19, 21-11 से हराया

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बैंकॉक में चल रहे थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि भारत के लिए राइजिंग स्टार किरण जॉर्ज क्वार्टर फाइनल हार कर बाहर हो गए हैं।

21 साल के लक्ष्य पहली बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने टॉप-8 कॉन्टेस्ट में मलेशिया के लुआंग जून हाओ को 21-19, 21-11 से हराया, वहीं भारत के राइजिंग स्टार किरण जॉर्ज क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गए। उन्हें फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव ने 21-6, 21-17 से हराया।

सीधे गेम में जीते सेन
लक्ष्य सेन सीजन का पहला सेमीफाइनल खेलेंगे। थॉमस कप जीतने के बाद लक्ष्य सेन सीजन की शुरुआत में लय में नहीं थे, लेकिन थाईलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लुआंग जून हाओ पर लगातार 2 गेम में जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *