फीचर्डविदेश

आज 11 फ्लाइट्स से लौटेंगे 2,200 भारतीय

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत शनिवार को 11 फ्लाइट्स आएंगी। इनमें 2,200 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन फ्लाइट्स में से 10 दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी। उधर रोमानिया के एक कैम्प में इंडियन स्टूडेंट, कार्तिक, का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया।

शनिवार सुबह 8 बजे तक वायुसेना के तीन C-17 कार्गो विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। रोमानिया के सुसिआवा से 229 भारतीयों को लेकर इंडिगो का एक विमान भी सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा था।

स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर
उधर यूक्रेन में अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौट रहे स्टूडेंट्स के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने बड़ी राहत दे दी। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) पास करने वालों को देश में इंटर्नशिप के लिए फीस नहीं देनी होगी। कमीशन के उपसचिव शंभु शरण कुमार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। साथ ही विदेश से पढ़कर आने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप की 7.5% सीटें तय की गई हैं।

अब 18 नवंबर 2021 से पहले विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स को भारत में आकर एक साल की इंटर्नशिप करनी होगी। अब तक केवल दिल्ली में इंटर्नशिप फीस नहीं देनी पड़ती थी।

4 दिन बाद भी नवीन का शव लाने पर निर्णय नहीं
यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए MBBS स्टूडेंट नवीन के शव को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। यह बात कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कही। उन्होंने बताया कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *