Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

मुकेश अंबानी फिर दादा बने:बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया

उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी। धनराज राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *