Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन से बाहर:राउंड ऑफ 32 में किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू क्यू आई को हराया

बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैंड ओपन में बुधवार को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले हुए। इसमें पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर भारत के अन्य शटलर्स जैसे साइना नेहवाल, सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन को कामियाबी मिली।

आज की हाईलाइट भारत के किरण जॉर्ज रहे। प्रकाश पादुकोण की अकादमी से आने वाले किरण ने मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मैच में वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के चीन के शटलर शी यू की को दो गेम में हराया। किरण ने 21-18 और 22-20 से दो मैच जीते।

मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज- लक्ष्य सेन जीते
मेंस सिंगल्स में किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन को जीत मिली। इस साल बुरे फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन को राउंड ऑफ 32 में चाइनीज ताइपे के वांग के खिलाफ तीन गमन में 2-1 से जीत मिली। पहले सेट में वांग ने 21-23 से जीत हासिल की। इसके बाद लक्ष्य सेन लगातार 21-15 और 21-15 के स्कोर पर 2 गेम जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *