बाइडेन की वॉर्निंग के बावजूद हमला कर सकता है ड्रैगन
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान विजिट पर जा रही हैं। चीन इसको लेकर बेहद परेशान है और लगातार अमेरिका को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है। पेलोसी की ताइवान विजिट की तारीख तो तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वो अगस्त के पहले हफ्ते में ताइवान जा सकती है।
अगर ऐसा होता है तो 1997 के बाद पहली बार (25 साल बाद) अमेरिका का इतना बड़ा ओहदेदार इस देश की यात्रा करेगा। चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। दूसरी तरफ, ताइवान खुद को लोकतंत्र और आजाद मुल्क मानता है। अमेरिका किसी भी सूरत में ताइवान को चीन के हाथों में जाते नहीं देख सकता। यही टकराव की वजह भी है।