Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

अदा शर्मा ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का सनसनीखेज आरोप

अदा शर्मा इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी विवादित फिल्‍म ‘द केरल स्टोरी’ में अदा ने शालिनी उन्‍नीकृष्‍णन का लीड रोल प्‍ले किया है। वह इससे पहले टीवी के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अपने ताजा इंटरव्‍यू में अदा शर्मा ने कहा है कि अपने अब तक एक्‍ट‍िंग करियर में वह ‘अच्छे और बुरे’ हर तरह के लोगों से मिली हैं। हालांकि, हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक बात जो उन्‍हें सबसे अध‍िक खलती है, वो ये है कि यहां औरत और मर्द में खूब भेदभाव होता है। एक्‍ट्रेस ने बॉलीवुड पर लिंग के आधार पर भेदभाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां एक्‍ट्रेसेस को सेट पर बहुत पहले बुला लिया जाता है, जबकि एक्‍टर्स आराम से बाद में पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *