Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कियारा आडवाणी बोलीं- शादी करनी जरूरी है, लेकिन…?

बॉलिवुड में इन दिनों एक के बाद एक मूवी सिनेमा पर देखने को मिल रही हैं, हालांकि वो बात और है कि कुछ ही फिल्में सिनेमा पर दर्शकों को ला पा रही हैं। इन दिनों अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। दो दिन पहले ही ‘जुग जुग जियो’ के स्टार्स दिल्ली पहुंचे थे और कनॉट प्लेस में पब्लिक के बीच कियारा और वरुण धवन मस्ती करते नजर आए थे। फिल्म को लेकर दिल्ली में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां वरुण, कियारा के अलावा अभिनेता अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और फिल्म मेकर राज मेहता मौजूद थे। इस दौरान स्टार कास्ट ने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए।

कियारा बोलीं- शादी करो लेकिन?
इस फिल्म में शादी को लेकर एक उलझन वाला विषय है। ऐसे में जब Kiara advani से पूछा गया कि शादी करनी चाहिए या नहीं, तो कियारा ने कहा, ‘शादी करनी चाहिए और सबको करनी चाहिए। ये बहुत ही खूबसूरत संस्था है। ये फ़िल्म रिलेशनशिप के बारे में भी है। ये बहुत ही खूबसूरत है। तो शादी भी करनी चाहिए और काम भी करना चाहिए।’ वहीं कियारा को टोकते हुए नीतू कपूर ने कहा कि शादी करनी चाहिए, लेकिन सही व्यक्ति से करनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *