Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

अमेरिका के डिफॉल्ट होने की तारीख 5 जून तक बढ़ी:6 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सरकारी खजाना

अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने पर सरकार और विपक्षी पार्टी के बीच कोई डील फाइनल नहीं हो पा रही है। इस बीच ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट एल येलेन ने कहा है कि अमेरिका 5 जून तक दिवालिया हो सकता है। यानी सरकार के पास केवल 5 जून तक देश को चलाने का पैसा बचा है। पहले ये तारीख 1 जून बताई गई थी।

वहीं, अमेरिका का सरकारी खजाना पिछले 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। गुरुवार को अमेरिकी ट्रेजरी का कैश बैलेंस 3 लाख करोड़ रुपए हो गया जो मंगलवार को 4 लाख करोड़ रुपए था।

अमेरिका को डिफॉल्ट होने से बचाने का एकमात्र उपाय विपक्ष को साथ लेकर सरकार के कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार शाम को कहा, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि हालात बेहतर होंगे। आज रात तक डील फाइनल हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *