एक बार फिर ओरी के साथ लंदन में जमकर पार्टी करती दिखीं नीसा देवगन
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भले ही अभी एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। नीसा को अक्सर मीडिया के सामने देखा जाता है और साथ ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी वो अक्सर दिखती हैं। फिलहाल, नीसा लंदन में हैं और उन्हें एक बार फिर अपने दोस्त ओरहान के साथ पार्टी करते देखा गया। ओरहान उर्फ ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जहां नीसा को उनके कुछ दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। वह बॉटम के साथ गोल्डन टॉप पहने नजर आ रही थीं।
स्विट्जरलैंड में अपनी पढ़ाई कर रही हैं लेकिन उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ ट्रैवेल करते देखा जाता है। अजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह और पढ़ाई करना चाहती हैं।
