मणिपुर हिंसा : चार जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई
मणिपुर हिंसा अब लगातार सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। चार जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई। कई लोगों को हिंसाग्रस्त इलाके से सुरक्षित बचा कर राहत कैम्प में लाया गया है। सेना और अर्धसैनिक बल मुस्तैद हैं। सुरक्षा को देखते हुए मोबाइल-इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी।
मणिपुर में हिंसा लगातार में सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। संवेदनशील इलाकों में सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की निगरानी जारी है। अधिकारियों ने सबसे अशांत चुराचांदपुर जिले सहित चार जिलों में मंगलवार सुबह चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी। मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी। राज्य प्राधिकरण की सलाह पर, जिला प्रशासन ने चार जिलों- इंफाल पश्चिम, थौबल, जिरिबाम और चुराचांदपुर में कर्फ्यू में मंगलवार को चार घंटे की ढील दी, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील की समीक्षा की जाएगी और मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के आकलन के आधार पर इसे अधिसूचित किया जाएगा। इसके साथ ही कई जिलों में सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती जारी रहेगी, मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा और सीआरपीसी, 1973 की धारा 144 के तहत जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। जिसमें किसी भी व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकलने पर रोक है।
