यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की की यूरोपीय यूनियन से गुहार

रूस के खिलाफ एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेन अभी भी डटा हुआ है। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने यूरोपीय यूनियन से एक ज़रूरी बात की गुहार लगाईं है।

यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। पुतिन का प्लान था कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना। पर पुतिन का प्लान काम नहीं आया। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। कई शहर भी इस युद्ध में तबाह हो गए। इतनी तबाही और नुकसान के बावजूद यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन से एक ज़रूरी बात की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *