Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगों को बताया मूर्ख और बुद्धिहीन

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने कई बार बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लिया है और नेपोटिजम पर भी खुलकर बोली हैं। कई फिल्म सिलेब्रिटीज के साथ तो कंगना की बिल्कुल नहीं पटती, पर इस बार उन्होंने बॉलीवुड की पार्टियों को लेकर बात की है। कंगना रनौत ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। यही नहीं, कंगना ने बॉलीवुड के लोगों को बुद्धिहीन तक कह दिया।

इस वक्त अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया। यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में ट्रॉमा फील होता है। वहां के लोग बेवकूफ और बुद्धिहीन होते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पार्टियों में स्टार्स क्या करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *