देशफीचर्ड

कोयंबटूर ब्लास्ट केस में 3 राज्यों में NIA की छापेमारी

कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 3 राज्यों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने यह छापेमारी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 60 से अधिक ठिकानों पर संदिग्ध ISIS समर्थकों के संबंध में की है। अकेले कर्नाटक में 45 ठिकानों पर छापेमारी कि गई है। बताया जा रहा कि NIA को IS से संबंध रखने वाले कुछ लोगों की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक, इन लोगों को वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था।

बता दें कि कोयंबटूर कार धमाके के तार ISIS के कनेक्शन मिले थे। जांच के दौरान NIA ने बताया था कि पकड़े गए आरोपियों से 109 वस्तुएं बरामद की हैं। इनमें इस्लामिक विचारधारा से जुड़े नोटबुक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *