Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

यूरोपीय यूनियन जल्द लगा सकता है रूस पर नए प्रतिबंध

यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध के चलते अब तक रूस और रूस के जाने-माने लोगों पर कई प्रतिबंध लग चुके हैं। पर अब जल्द ही रूस पर नए प्रतिबंध लगने की तैयारी है।

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए उन पर हमला कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। पुतिन के प्लान के अनुसार रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था। पर रूस की शक्तिशाली आर्मी और हथियारों की भरमार के बावजूद अभी तक पुतिन को अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिली है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की बदौलत यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। इससे रूस को भी काफी नुकसान हो रहा है। जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से अनेक देशों की तरफ से रूस पर काफी प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। पर अभी रूस पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *