बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के बाद OTT की दुनिया में कदम रखेंगे Junior NTR
फिल्म आरआरआर ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म के बाद से Junior NTR के प्रति लोगों में खास दीवानगी देखने मिल रही है। खबर आ रही है बड़े पर्दे के बाद अब एक्टर OTT Debut करने जा रहे हैं।
फिल्म ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के गाने ‘नाटू नटू’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है। इस फिल्म के कलाकारों की भी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। पूरी दुनिया राम चरन और जूनियर एनटीआर की दीवानी हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद वतन लौटने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अब इस बीच Junior NTR के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन वो खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल में खबर आ रही है कि Junior NTR जल्द ही OTT की दुनिया में एंट्री लेने वाले हैं।
