Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

पीएम मोदी ने गांधी फैमिली को क्यों कहा देश विरोधी

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के लिए सोमवार चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इस बार प्रचार के दौरान नेताओं के शब्द बाण खूब चले और कुछ शब्द ऐसे प्रयोग हुए जिनको लेकर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कर्नाटक की संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया जिसको लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी का अधिकारिक बयान डालते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या कर्नाटक भारत से अलग है। सोनिया गांधी के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी जब पिछले साल लंदन गए थे और तब उन्होंने वहां कहा था कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का संघ है। इसको लेकर भी काफी विवाद हुआ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *