Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

कॉन्वे शतक से चूके, चेन्नई ने पंजाब को दिया 201 रनों का लक्ष्य

इंडियन सुपर किंग्स 2023 का 41वां मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के शानदार अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 201 रनों का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 200 रन बनाए। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। 86 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का पहला विकेट गिरा। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर रजा ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप आउट कराया। इसी एबेच डेवोन कॉन्वे ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *