Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

इज़रायली आर्मी के हमले में 16 साल के फिलिस्तीनी बच्चे की मौत

इज़रायल और फिलिस्तीन में लंबे समय से संघर्ष जारी है। फिलिस्तीन के काफी हिस्से पर इज़रायल ने कब्ज़ा कर रखा है और आए दिन इन इलाकों में इज़रायल की आर्मी की हिंसा देखने को मिलती है, जिनमें अब तक कई फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इज़रायली आर्मी की इस हिंसा का सिलसिला अभी भी जारी है और इस दौरान वो बूढ़ों-बच्चों किसी का भी लिहाज नहीं करते। हाल ही में इज़रायल आर्मी के हाथों एक और फिलिस्तीनी बच्चा मारा गया। इस बच्चे की उम्र सिर्फ 16 साल थी।

इज़रायल आर्मी की हिंसा से बच्चे की मौत अधिकृत वेस्ट बैंक इलाके में हुई। वेस्ट बैंक में कई फिलिस्तीनी रहते हैं पर पूरा इलाका इज़रायल के कब्ज़े में है। इस वजह से इस इलाके में अक्सर ही इज़रायली आर्मी की हिंसा देखने को मिलती है। शुक्रवार, 28 अप्रैल को बेथलेहम शहर के पास एक गांव में फिलिस्तीनियों और इज़रायली आर्मी के बीच झड़प हो गई। इससे फिलिस्तीनियों ने इज़रायली आर्मी पर पत्थरों से हमला किया। जवाब में इज़रायली आर्मी ने आंसू गैस और गोलीबारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *