धोनी के संन्यास पर इयोन मोर्गन का बड़ा बयान, कहा – उनके जाने के बाद पता चलेगा
2019 में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने एमएस धोनी की तारीफ करते हुए बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने माही की लीडरशिप और मैदान पर उनकी शांत नेचर की सराहना की। मोर्गन ने कहा कि धोनी खेल के दौरान जीवंत रहते हैं। मैच के बाद वो युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव शेयर करते हैं जो कमाल की बात है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर आईपीएल में 7 विकेट से महत्वपूर्ण जीत हासिल की। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 134 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिया। चेन्नई की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए डेवोन कॉनवे के 77 रन की बदौलत मैच जीत लिया। इस जीत ने चेन्नई को राजस्थान और लखनऊ को रन रेट से पीछे करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।
