राहुल गांधी ने रैंगलर जीप में किया बिहार का दौरा, सारथी बने तेजस्वी यादव
बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज शाम तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही प्रियंका गांधी भी राहुल का यात्रा में साथ देने के लिए जुड़ जाएंगी।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी के साथ उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए। बिहार में यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज शाम तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा जब सासाराम से होकर गुजरी तो तेजस्वी यादव राहुल गांधी और अन्य नेतागण एक जीप में सवार देखे गए। को मुख्य जीप में बिठाते हुए देखा गया। राजद नेता तेजस्वी ने एक्स पर इस यात्रा की तस्वीर भी पोस्ट की।