ईद पर नहीं चला सलमान खान का जादू, ओपनिंग डे पर फुस्स हुई KKBKKJ
पिछले 12 साल से ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्में रिलीज हो रही हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म किसी का भाई किसी की जान शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन ईद पर रिलीज सलमान की सभी फिल्मों के मुकाबले KKBKKJ सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म रही है।
बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबी स्टारकास्ट वाली फैमिली बेस्ड इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थी वैसा होते दिख नहीं रहा है। करने वाले सलमान खान इस बार चूक गए हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पहले दिन के आकड़े सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म को ओपनिंग डे पर ग्रैंड ओपनिंग नहीं मिली है। आलम ये रहा कि 12 सालों के इतिहास में ईद पर रिलीज सभी फिल्मों के मुकाबले KKBKKJ सलमान के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
