मनोरंजन

OTT Release: पॉपकर्न कर लीजिए तैयार! धमाकेदार होगा फरवरी का पहला सप्ताहांत; रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

आज शुक्रवार 06 फरवरी को कई नई फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ पहले से लगी हैं। लेकिन, जिन दर्शकों को वीकएंड पर थिएटर्स जाने में दिलचस्पी नहीं है या सर्द मौसम में घर बैठे ही कोई बढ़िया फिल्म-सीरीज एंजॉय करना चाहते हैं तो उनके लिए भी दिलचस्प ऑप्शन हैं। जानिए फरवरी के पहले वीकएंड पर ओटीटी की लिस्ट में क्या है?प्रभास अभिनीत फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। थिएटर्स में फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। देखना दिलचस्प होगा कि यह ओटीटी पर क्या कमाल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *