खास खबरफीचर्ड

केरल यात्रा में पीएम मोदी की जान को खतरा, भाजपा कार्यालय को मिला पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल केरल जाएंगे। दो दिन ठहरेंगे। और कई सारे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी बीच केरल भाजपा मुख्यालय को 17 अप्रैल को एक पत्र मिला, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा होने का दावा किया गया है। केरल भाजपा ने पत्र केरल पुलिस को सौंप दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को दो दिनी केरल यात्रा के तहत कोच्चि पहुंचेंगे। वहां रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे युवाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। और इसके बाद नौ चर्चों के प्रमुखों से मिलेंगे। पर भाजपा की केरल इकाई को एक पत्र मिला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान जान को खतरा होने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, केरल भाजपा मुख्यालय में 17 अप्रैल को पहुंचे पत्र को केरल पुलिस को सौंप दिया गया है। इसे पत्र को भेजने वाले का नाम एनार्कुलम निवासी जोसेफ जॉनी है। पार्टी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने पुलिस को पत्र सौंपा है। हालांकि, पुलिस पूछताछ में जब जोसेफ जॉनी से पत्र के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने पत्र भेजने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *