फीचर्डमनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नहीं हुई ‘राउडी राठौर 2’ में एंट्री

‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ के सीक्वल के बाद अब अक्षय कुमार की एक और फिल्म का सीक्वल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अक्षय की यह फिल्म ‘राउडी राठौर’ है जिसमें मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने निभाई थी। पिछले दिनों खबर थी कि इस फिल्म के सीक्वल ‘राउडी राठौर 2’ में मेकर्स लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी के नाम पर विचार कर रहे हैं और मुख्य हीरो की भूमिका निभाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा।

लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अब तक प्रड्यूसर संजय लीला भंसाली से सिर्फ फिल्म के डायरेक्शन की बात की है, इसके अलावा बाकी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। सूत्र बताते हैं कि डायरेक्टर और प्रड्यूसर में अब तक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने के बारे में कोई बात नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *