Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

बेटे अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर

मुंबई: अर्जुन तेंदुलकर अपना आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं। कोलकातानाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने अपना पहला पहला आईपीएल मैचा। इस दौरान अर्जुन के पिता और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर डग आउट की जगह ड्रेसिंग रूम में थे। सचिन नहीं चाहते थे कि उनके बेटे का ध्यान भटके। बाएं हाथ के 23 साल के तेज गेंदबाज अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे पहला और तीसरा ओवर कराया।

गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन ने ‘आईपीएलटी20.कॉम’ से कहा, ‘यह शानदार लम्हा था। उस टीम के लिए खेलना शानदार था, जिसका मैं 2008 से समर्थन कर रहा हूं और मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से कैप मिलना शानदार था।’ तेंदुलकर ने पहली बार अपने बेटे को प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलते हुए देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *