स्टेज पर माइक छीनने पर भड़कीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। हालांकि ये गानों के साथ साथ विवादों के चलते भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। हालांकि इस बार वजह थोड़ी अलग है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अगर आप भोजपरी सिनेमा देखने के शौकीन हैं तो आप इनके फैन जरूर होंगे। अदाकारा कभी अपने नए गाने तो कभी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है। इन्हें इनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। एक बार फिर अदाकारा ने अपनी बेबाकी को कायम रखते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और आवाज उठाई है। अक्षरा सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला गाना गा रही है।