फीचर्डमनोरंजन

ऑटो रिक्शा में निकलीं आमिर खान की बेटी आयरा खान

आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में आयरा को ऑटो रिक्शा में घूमते हुए देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दोस्त के साथ की ऑटो की सवारी
इस वीडियो में आयरा अपनी दोस्त के साथ ऑटो रिक्शा में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे टॉप के साथ पिंक शर्ट पहन रखी है। इस दौरान वह पैपराजी से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तरह- तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने आयरा को सपोर्ट किया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये बहुत सिंपल हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसे पब्लिसिटी स्टंट कहते हैं’। तो वहीं तीसरे ने लिखा, ‘ये ऑटो की ओवरएक्टिंग’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *