पापा शाहरुख खान ने सुहाना खान के ब्रैंड एम्बेस्डर बनने पर किया प्यारा पोस्ट

जब से सुहाना खान ने इंडस्ट्री में अपने कदम रखे हैं, तब से वो आए दिन खबरों में छाई रहती हैं। पहले वह अपनी फिल्म ‘द आर्चीस’ की वजह से सुर्खियों में थीं। मगर अब वह मेक-अब ब्रैंड की ब्रैंड एम्बेस्डर की वजह से लाइमलाइट लूट रही हैं। सभी उनकी तारीफ कर रहे है। उनको बधाई दे रहे हैं। अब इस रेस में पापा शाहरुख खान कैसे पीछे रहते। उन्होंने भी बेटी पर प्यार लुटाया है और एक प्यारा-सा पोस्ट किया है, जिसके बाद सुहाना ने भी रिएक्ट किया है। क्या कहा है दोनों ने, आइए बताते हैं।

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी का वीडियो पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। लिखा है- बधाई हो बेटा। बहुत अच्छे से तैयार हुई हो। अच्छे से बोला है। बहुत खूब। मैं भी इसका क्रेडिट ले सकता हूं! बहुत अच्छे से किया। लव यू मेरी लिटिल लेडी इन रेड। अब इस पोस्ट पर बेटी ने रिएक्ट किया। लिखा- Awwww लव यू। सो क्यूट। साथ में रेड हार्ट और किसिंग इमोजी पोस्ट किया है। शाहरुख खान ने इस दौरान एक छोटी-क्लिप भी शेयर की है जिसमें वह लॉन्च के दौरान स्टेज पर बहुत ही सलीके से बोल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *