Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

जय स्तंभ चौक के पास ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग में आग:इमारत में कम्युनिटी हॉल और 40 कमरों का लॉज

रायपुर की जय स्तंभ चौक स्थित ग्रास मेमोरियल हॉल के पिछले हिस्से में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे आग लग गई। भवन के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठता देख कारोबारी हड़बड़ाकर बाहर आए और फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया। खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इलाके की बितली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। टीम अभी दीवारों को ठंडा करने और धुआं बाहर करने का प्रयास कर रही है। ग्रास मेमोरियल के नीचे के इलेक्ट्रिक रूम में आग लगी थी। कुछ लोगों ने फायर इस्टीग्यूंशर से आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन लपटें बिजली के बोर्ड से उठ रही थी इसलिए लोग पीछे हट गए। रेस्क्यू टीम ने केमिकल फोम के जरिए लपटों पर फौरन काबू पा लिया। बिजली विभाग को इस इलाके का कनेक्शन बंद करने को कहा गया है, ताकि आगे का रेस्क्यू किया जा सके। कुछ ही देर में फिर से पानी की बौछार कमरे में की जाएगी ताकि इस जगह को ठंडा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *