Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

‘कांग्रेस में सचिन पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं, नवरात्रि में बनेंगे CM

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के साथ ही कई कांग्रेसी विधायकों के सुर बदल गए हैं। अब तक जो विधायक अशोक गहलोत का गुणगान करते थे, वही विधायक अब सचिन पायलट का गुणगान करने लगे हैं। सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि ‘कांग्रेस में सीएम के लिए सचिन पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं है।’ गुढ़ा ने यह बयान देकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी कर दी है। गुढ़ा ने कहा कि अशोक गहलोत का अब कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। गहलोत के बाद अब मेरी जानकारी में कांग्रेस में पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने यह भी कहा कि नवरात्रि में सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सचिन युवा नेता हैं। अपने अंदाज से राजनीति करते हैं।

इन दिनों के राजनीतिक माहौल को राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मौसम के माहौल से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब अशोक गहलोत दिल्ली गए तब दिल्ली में बारिश हुई। इसका मतलब यह हुआ कि कांग्रेस देश में मजबूत होगी। अब पायलट जयपुर आए हैं तो जयपुर में भी बारिश हो रही है। इसका मतलब यही है कि 2023 में सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से जीत दर्ज करेगी। बारिश का शगुन काफी अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *