Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

अमेरिका ने कहा- ड्रैगन का खतरा गंभीर

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की चीन संबंधी एक प्रवर समिति के अध्यक्ष माइक गॉलघर ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को ताइवान के सामने पैदा होते खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि चीन ने अमेरिकी सांसदों से ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की मुलाकात के बाद उनके देश (ताइवान) के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। त्साई की अमेरिका यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान के आसपास तीन दिवसीय की सैन्य अभ्यास की शुरुआत की है। चीन इसे ‘युद्ध की तैयारी’ करार दे रहा है।

पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में त्साई इंग-वेन के साथ हुई बैठक में हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता गॉलघर ने कहा कि उनकी योजना है कि वह प्रतिनिधि सभा की इस समिति के माध्यम से कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को ताइवान सरकार की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए उसे जल्द से जल्द सैन्य सहायता पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जो साफ नजर आ रहा है, उसके संदर्भ में यह पूरी तरह जायज है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *