फीचर्डमनोरंजन

देवोलीना को मारने दौड़े अभिजीत

जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के फिनाले का वक्त नजदीक आ रहा है, घर के अंदर कॉम्पिटिशन और भी बढ़ता जा रहा है। कॉम्पिटिशन के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े भी अब विकराल रूप लेते जा रहे हैं। बिग बॉस के घर में हाल ही 4 नए चैलेंजर्स की एंट्री हुई, जिसके बाद घर का पूरा माहौल ही बदल गया। विशाल सिंह (Vishal Singh), सुरभि चंदना (Surbhi Chandna), मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और आकांक्षा पुरी (Aakanksha Puri) ने बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही टिकट टू फिनाले हथिया लिया।

बिग बॉस ने अब घरवालों को चैलेंजर्स से ‘टिकट टू फिनाले’ वीक छीनने का टास्क दिया है। लेकिन इस टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichukale) की गंदी लड़ाई हो जाती है। देवोलीना जब अभिजीत से कहती हैं, ‘तेरे ऊपर तो थूकना ही चाहिए’ तो अभिजीत भड़क जाते हैं और देवोलीना को ‘बंदरिया’ बुलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *