ढह रही अमेरिका की इकॉनमी, डूब रहे हैं बैंक
नई दिल्ली: अमेरिकी बैंकिंग संकट ने वहां की इकोनॉमी को हिला कर रखा दिया। सिलिक़ॉन वाली बैंक पर ताला लग गया। सिग्नेचर बैंक, फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए। अमेरिका के 189 बैंकों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका का बैंकिंग संकट भारत और एशियाई बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। दरअसल अमेरिका में आए बैंकिंग संकट के बाद निवेशक अब भारतीय और एशियाई बाजार का रुख कर रहे हैं। अमेरिकी संकट के घबराए निवेशकों एशियाई बाजार को बेहतर मान रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि चीन और भारत जैसे बाजार संकट से निपटने में ज्यादा बेहतर और सक्षम हैं। एक तरफ अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी निवेशकों को डरा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे बैंकिंग संकट से निवेशकों का भोह भंग हो रहा है।
