शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा हिंट
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम भूपेश ने अखबारों में छपे विज्ञापन पर तंज कसते हुए कहा आज फिर केंद्र का विज्ञापन आया है। लिखे हैं कि जगदलपुर एयरपोर्ट शुरू किए हैं, जबकि राज्य सरकार ने इसे शुरू करवाया। बिलासपुर भी बंद हो गया, उसे फिर से शुरू होना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा दूसरी बात सौभाग्य योजना का काम हमारे कार्यकाल में अधिक हुआ। सड़कों को देखें तो हमारे कार्यकाल में ज्यादा अच्छा काम हुआ लेकिन श्रेय भारत सरकार लेना चाहती है। वहीं, छत्तीसगढ़ बीजेपी कहती है कि यहां कोई काम नहीं हुआ है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से शराबबंदी की मांग की जा रही है। शराबबंदी के मुद्दे पर बीजेपी, लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला कर रही है।