बिहार में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला, 36 IAS और 24 IPS का ट्रांसफर

बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक तबादला हुआ है। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर 36 आईएएस, 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रासंफर किया। इसमें कई जिलों के के एसपी-डीएम बदल दिए गए।

बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सहरसा, रोहतास के पुलिस अधीक्षक सहित 26 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें से 8 जिलों के डीएम आपस में बदले गए हैं। नौ जिलों के एसपी, सिटी एसपी और एसएसपी का ट्रांसफर किया गया है। महागठबंधन बनने के बाद दूसरी बार इतने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। ट्रांसफर की लिस्ट में सबसे चर्चित नाम जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी और दामाद का है। बेटी लिपि सिंह को सहरसा के SP पद से हटाकर BMP-2 डेहरी ऑन सोन का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, दामाद सुहर्ष भगत को पूर्णिया के डीएम से हटाकर औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *