कोहरे ने थामी ट्रेन की रफ्तार, गाड़ियां तीन घंटे तक लेट

नई दिल्ली
इस बार कोहरे (Fog) का कहर देर से दिखा। लेकिन अब उत्तर भारत में कोहरे (Fog) का कहर कहर बरपाने लगा है। इसी वजह से सुपर फास्ट (Superfast) और प्रीमियम ट्रेनों (Premium Trains) की रफ्तार भी थम गई है। तभी तो देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें (Special Trains) आज 03.00 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

पटना राजधानी एक्सप्रेस 03.00 घंटे की देरी से
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आने वाली 12309 पटना राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दिल्ली आई है। वहीं से नई दिल्ली आने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 03.00 घंटे की देरी से आई है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चलने की सूचना है।

हावड़ा और डिब्रूगढ़ राजधानी भी देरी से
कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से नई दिल्ली आने वाली 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के डेढ़ घंटे की देरी से चलने की खबर है। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी के भी डेढ़ घंटे की देरी से चलने की सूचना है। रांची से चोपन होते हुए नई दिल्ली आने वाली रांची राजधानी एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *