Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम बघेल ने नेता प्रतिपक्ष को लिखी चिट्ठी

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार देर रात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने बीजेपी विधायक दल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संभावित मुलाकात की चर्चा की है। बघेल ने छत्तीसगढ़ की 11 मांगें गिनाते हुए बघेल से अपील की है प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान इन पर चर्चा करें।

बघेल ने चिट्ठी में लिखा है कि छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिलने वाली GST की क्षतिपूर्ति बंद है। प्रधानमंत्री से उसे वापस दिलाने की मांग करें। 4000 करोड़ से ज्यादा कोल रॉयल्टी की राशि बची है, उसे दिलाने की बात करें। प्रधानमंत्री से अपील करें कि धान के एक-एक दाने के संग्रहण के बराबर केंद्र सरकार हमसे चावल ले। सभी यात्री ट्रेनों का फिर से नियमित रूप से परिचालन हो। राज्य के उद्योगों को कोयला और आयरन ओर की लगातार आपूर्ति हो। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने से रोकने की बात करें। प्रधानमंत्री से यह भी कहें कि जनगणना और जातिगत जनगणना सर्वे तत्काल शुरू कराया जाए। आरक्षण विधेयक को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कहें। पीएम से अपील करें कि चिटफंड घोटाले के पीड़ित परिवारों को राशि वापस दिलाने में सहयोग करें। रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रारंभ हो, इसकी भी मांग करें। मेट्रो मोनो रेल की बजट सत्र में राज्य सरकार की घोषणा की है, उसमें सहयोग की भी बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *