फीचर्डविदेश

फिनलैंड की नाटो सदस्यता रूस के लिए खतरा क्यों?

मॉस्को: फिनलैंड की नाटो सदस्यता से रूस भड़का हुआ है। रूस ने फिनलैंड और नाटो दोनों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दे डाली है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि उसे रक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि फिनलैंड के फैसले ने यूक्रेन संघर्ष को और बढ़ने का खतरा बढ़ा दिया है। वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि गुटनिरपेक्षता को खत्म कर फिनलैंड ने एक ऐतिहासिक गलती की है। यह रूस के साथ संबंधों को खराब करेगा और बाल्टिक सागर समेत पूरे यूरोप में बड़े पैमाने पर विश्वास के संकट को बढ़ाएगा। रूस पहले ही नाटो में शामिल होने पर फिनलैंड की सीमा पर परमाणु बमों को तैनात करने की धमकी दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *