छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगाव में भूपेश बघेल VS संतोष पांडेय

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही पूरे भारत में आचार संहिता लागू हो चुकी है। भारत में साथ चरणों में चुनाव होने की घोषणा की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होने का ऐलान किया गया है। बता दें की, छत्तीसगढ़ के पांच सीटों में कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

राजनांदगाव लोकसभा सीट से भाजपा ने राजनांदगाव के वर्त्तमान सांसद संतोष पांडेय को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है।लोक सभा चुनाव में दोनों के बीच कांटें का टक्कर देखने को मिल रहा है। दोनों ही अपने पार्टी के दिग्गज है। वर्तमान में भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *