Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

जापान 24 अगस्त को छोड़ेगा फुकुशिमा प्लांट का रेडियोएक्टिव पानी

जापान अपने खराब हो चुके फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में मौजूद ट्रीटेड रेडियोएक्टिव वॉटर को गुरुवार यानी 24 अगस्त को पैसिफिक ओशन में छोड़ेगा। जापान टाइम्स के मुताबिक, मंगलवार को मंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद PM फुमियो किशिदा ने इसकी घोषणा की। किशिदा ने कहा- अगर मौसम सही रहा तो हम ये काम शुरू कर देंगे।

वहीं इस मामले में चीन की तरफ से भी बयान दिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसे भरोसा तोड़ने वाली बात कहा है। प्रवक्ता वेंग वेनबिन ने कहा- पानी को समुद्र में छोड़े जाना इसका सही सॉल्यूशन नहीं है। इसके असर को बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इससे पहले पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका में भी जापान के इस फैसले के विरोध में रैली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *