Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, नाचा समितियों को दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए

सीएम बघेल यहां स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल हुए। तीन दिवसीय नाचा महोत्सव का आज अंतिम दिन था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर ग्राम निकुम पहुंचे। सीएम बघेल यहां स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल हुए। तीन दिवसीय नाचा महोत्सव का आज अंतिम दिन था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने नाचा का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के अभाव को प्रहसन के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत के (Chhattisgarhi Nacha) पुरोधा स्वर्गीय डॉ रामचंद्र देशमुख ने राज्य की संस्कृति को पुनर्जीवित किया। उन्होंने कहा कि देशमुख ने नाचा कलाकारों को नए ढंग से प्रशिक्षण देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश विदेश में अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा आदि अन्य पर्व में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें 26 लाख प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के पुरस्कार के लिए 21 करोड़ तथा 25 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *