देशफीचर्ड

जांच हुई तो फर्जी निकलेगी PM मोदी की डिग्री, सांसदी भी छिन जाएगी इसलिए BJP सहमी: संजय सिंह

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री की प्रामाणिकता पर रविवार को सवाल उठाया और दावा किया कि अगर जांच की जाती है, तो वे ‘फर्जी’ निकलेंगी। पार्टी ने पीएम की डिग्री को लेकर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को भी हास्यास्पद करार दिया है। हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 7 साल पुराने उस आदेश को शुक्रवार को रद्द कर दिया था, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था। अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

आम आदमी पार्टी ने 2016 में भी इस मुद्दे को उठाया था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह और तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन आरोपों को खारिज करने के लिए संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी की डिग्री दिखाई थी। तब दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की कोशिश के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री से माफी की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *