Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

3 महीने के लिए रुकी ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, फैंस को करना होगा लंबा इतजार

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ तेलुगु सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिससे सबकी बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं। निर्देशक सुकुमार यह बात अच्छी तरह समझते हैं। वह ‘पुष्पा 2’ को बेहतर बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। सुकुमार द्वारा निर्देशित, ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल विशेष भूमिकाओं में होंगे। ‘पुष्पा’ के बाद इसके दूसरे भाग दर्शक बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। मगर उनका यह इंतेजार थोड़ा और लंबा होने वाला है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

फैंस को दूसरे पार्ट के लिए करना पड़े का लंबा इंतजार

‘पुष्पा’ का पहला पार्ट जहां सुपरहिट हुआ वहीं दुनिया भर के फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म से जुड़ी आई एक खबर फैंस को निराश कर सकती है। बताया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग 3 महीनों से रुकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही महीनों पहले ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू हुई थी और निर्माताओं ने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया था। एक महीने पहले विजाग में काफी बड़े स्तर पर फिल्म को शूट किया गया था। हालांकि, अब शूटिंग रोक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *