Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर से आदिवासियों को अपने पाले में करने की कोशिश में राहुल गांधी

रायपुरः राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। रायपुर में सांसद राहुल गांधी राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे।

प्रदेश की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं से संवाद कर रहे हैं। युवाओं को रायपुर लाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रैली में भारी भीड़ को देखते हुए नवा रायपुर में मेला ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में राहुल गांधी ने स्कूल शिक्षा विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। सीधी शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 10,834 शिक्षकों को नियुक्ति दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *