Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह को किया इग्‍नोर? लोग बोले- खत्म होने वाला है रोमांस

बॉलीवुड एक्टर्स कैमरे के सामने क्या करते हैं और क्या नहीं, इसपर लोगों की पैनी नजरें होती हैं। कई बार एक्टर्स कुछ नहीं भी कहते हैं तो भी उनके बारे में बातें खूब बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया इस वक्त दिख रहा है। लोगों को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो गई है। दरअसल हाल ही में दोनों इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में पहुंचे थे, वहीं कैमरे के सामने दीपिका ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह को इग्नोर कर रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनकी बॉन्डिंग पर लोग सवाल उठाते दिख रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी दोनों के रिश्ते के उठापट की अफवाह खूब उड़ी थी।

दरअसल हुआ ये है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर बीती रात स्पोर्ट्स से जुड़े एक इवेंट Indian Sports Honours में पहुंचे। इस मौके पर दीपिका के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए। इसी इवेंट में रेड कार्पेट पर जब दीपिका अपनी कार से बाहर आईं तो रणवीर ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए उनकी तरफ हाथ बढ़ाया। हालांकि, दीपिका अपने पापा के साथ चलती दिखीं और यही देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस रणवीर को इग्नोर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *